Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 02 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जलभराव रोकने को नगर निगम का बड़ा एक्शन, NHAI के साथ मिलकर होगी नालों की सफाई

आगरा। मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आगरा नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए नालों की व्यापक सफाई कराने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि जिन स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर निगम की सीमा मिलती है, वहां जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दोनों विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। नालों से सिल्ट हटाने, अवरोध दूर करने और जल प्रवाह सुचारु रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बारिश के दौरान जलभराव की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर पंपिंग व्यवस्था, नालों की नियमित निगरानी और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम का कहना है कि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था मजबूत होने से शहर में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम होगी और लोगों को बरसात के दौरान राहत मिलेगी।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: वाटर पार्क में 8 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत, लापरवाही का आरोप; परिजनों का हंगामा

Next News

हिमाचल में मानसून का कहर, 24 घंटे में 6 की मौत; 10 घायल, सड़कें और बिजली व्यवस्था प्रभावित