Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 02 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन से टकराकर पलटी कार; जीआरपी जवान गंभीर घायल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में जीआरपी इंदौर में तैनात एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना नौहझील क्षेत्र में अज्ञात वाहन से टकराने के बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 12:55 बजे पीआरवी-5837 को सूचना मिली कि नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 74.200 के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना पर थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह एवं चौकी प्रभारी बाजना कट हरेंद्र सिंह तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच में पता चला कि कार संख्या DL-3CBA-3407 आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक सतेन्द्र पुत्र स्वर्गीय वीरेन्द्र सिंह, निवासी सारंगपुर, जनपद बुलंदशहर, जो वर्तमान में जीआरपी इंदौर में तैनात हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायल जवान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना उनके परिजनों को भी दे दी गई है।

दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी के दौरान पुलिस को एक लाइसेंसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस मिले, जिन्हें नियमानुसार थाना नौहझील में सुरक्षित जमा करा दिया गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Previous News

फरह में गांजा तस्करों पर STF का बड़ा प्रहार, 1.28 क्विंटल गांजा बरामद; एक गिरफ्तार, साथी फरार

Next News

वृंदावन में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 106 ई-रिक्शा और ऑटो सीज; 650 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई