Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 01 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्वच्छता महाअभियान में नगर निगम ने अतिक्रमण व पॉलीथीन पर चलाया अभियान, ₹96,900 का लगाया जुर्माना

हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" विशेष स्वच्छता महाअभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिला प्रशासन, नगर निगम मथुरा-वृन्दावन, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता, जन-जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख बाजारों से अतिक्रमण हटाया गया तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के नेतृत्व में कृष्णा नगर से मंडी चौराहे तक विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण, गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलीथीन के उपयोग के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर निगम के सभी जोनों में हुई संयुक्त कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण, गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथीन के मामलों में कुल ₹96,900 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही 17 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन भी जब्त की गई अभियान के दौरान व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग न करने की अपील की गई। नगर निगम ने नागरिकों से "हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित ब्रज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया

Previous News

बिना पंजीकरण चल रहा था श्री कृष्णा हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

Next News

दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक भागीदारी का संदेश देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय दिव्यांग