Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 01 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मगोर्रा पुलिस की कार्रवाई! अवैध तमंचे के साथ राजस्थान का युवक गिरफ्तार

मथुरा। थाना मगोर्रा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के डीग जनपद का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 की रात करीब 11:05 बजे थाना मगोर्रा पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बछगांव मार्ग स्थित आरओ वाटर प्लांट से करीब 100 कदम आगे एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्लू पुत्र पहलाद, निवासी गांव पल्ला, थाना कामा, जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना मगोर्रा में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में किस उद्देश्य से आया था और उसके अन्य आपराधिक संबंधों की भी जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष हरीश चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पविंद्र कुमार एवं पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Previous News

आगरा कलेक्ट्रेट में क्लॉक बिल्डिंग का छज्जा भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टला

Next News

ऑनलाइन बुकिंग कर चालक से लूटी थी अर्टिगा, पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली