Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 01 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अघोषित बिजली कटौती से भड़की जनता, वृंदावन के मुख्य बाजार में जोरदार प्रदर्शन

वृंदावन। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से परेशान वृंदावन के लोगों का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर फूट पड़ा। वार्ड संख्या-64 के गोपीनाथ बाजार में स्थानीय व्यापारियों, छात्रों और नागरिकों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की स्थिति बेहद खराब है। प्रदर्शन के दौरान छात्रा खुशी गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे में केवल दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही है, वह भी 15-15 मिनट के अंतराल में। लगातार बिजली कटने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और लोगों का दैनिक जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।

वहीं स्थानीय निवासी राजू ने कहा कि बिजली विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली काट देता है। उनका आरोप है कि एक घंटे बिजली देने के बाद चार-चार घंटे की कटौती कर दी जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि बिजली संकट के साथ-साथ मुख्य बाजार में जलभराव और अनियंत्रित ट्रैफिक की समस्या भी लगातार बनी हुई है। इससे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों दोनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, केवल गोपीनाथ बाजार ही नहीं बल्कि गौरा नगर कॉलोनी, राजपुर, सेवाकुंज और पत्थरपुरा सहित वृंदावन के कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की गई और जलभराव जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

 
Previous News

दिल्ली के नजफगढ़ में भीषण आग! शोरूम धू-धूकर जला, आसमान में उठता धुएं का गुबार

Next News

CM योगी का सख्त अल्टीमेटम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं; अधिकारियों पर होगी सीधी कार्रवाई