Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 30 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भरत तिवारी हत्याकांड की CBI जांच की मांग तेज, हमीरपुर में निकला जनआंदोलन

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भरत तिवारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बुंदेलखंड नव निर्माण सेना ने बड़ा जनआंदोलन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में मौदहा के शहीद स्मारक से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला गया।

आंदोलन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में हत्याकांड की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई।

संगठन ने घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही मृतक भरत तिवारी के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

Previous News

2027 मिशन की तैयारी तेज! 3-4 जुलाई को लखनऊ आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन और चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

Next News

मथुरा में महिला की संदिग्ध मौत! ससुराल बोला- बेटे से चली गोली, मायके का आरोप- पति ने रची हत्या की साजिश