Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यूपी टीईटी 2026: मथुरा के 15 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 32,477 अभ्यर्थी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मथुरा जनपद में परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस दौरान जिले में कुल 32,477 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थी 30 जून से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। 2 जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा होगी। 3 जुलाई को पहली पाली में उच्च प्राथमिक और दूसरी पाली में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 4 जुलाई को केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट और साइबर कैफे भी बंद रहेंगे।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने और परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous News

अखिलेश यादव के बच्चों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, संकट मोचन मंदिर में भी टेका माथा

Next News

मथुरा में दिव्यांग पेंशन घोटाले का खुलासा! 42 मृतकों और 8 अपात्रों के खातों में जा रही थी पेंशन