Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: पिता के तानों से आहत युवक ने वृंदावन में दी जान! पेड़ से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

मथुरा के वृंदावन में पश्चिम बंगाल के एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव पागल बाबा अस्पताल के समीप एक पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मृतक की पहचान अनीश मुंडा निवासी जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के मौसा विशाल ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले अनीश के पिता ने उसे काम-धंधा नहीं करने को लेकर डांटते हुए नकारा कहा था। परिजनों के अनुसार, इसी बात से आहत होकर अनीश बिना किसी को बताए घर से निकल गया था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

रविवार को वृंदावन पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि अनीश का शव पागल बाबा अस्पताल के पास एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मथुरा पहुंचे।

वृंदावन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि उसके पिता उसे नकारा समझते थे और इसी मानसिक पीड़ा के कारण वह घर छोड़कर चला आया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

5 भाइयों के घरों में रहस्यमयी आग से दहशत! तांत्रिक भी हुए फेल, अब वैज्ञानिक खोजेंगे वजह

Next News

युवराज की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! खुले गड्ढे में गिरी कार, बाल-बाल बची चालक की जान