Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जयपुर में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही, मलबे में दबे मजदूर; 3 की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर क्षेत्र में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन इमारत की रिटेनिंग वॉल (सहारा दीवार) अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर दबे मजदूरों को निकालने का अभियान चलाया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा निर्माणाधीन स्थल पर काम के दौरान हुआ। हालांकि, दीवार गिरने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते हर हिस्से की सावधानीपूर्वक तलाशी ली जा रही है।

Previous News

बिरला मंदिर के पास शराब का ठेका हटाने की मांग तेज! संत समाज ने DM को सौंपा ज्ञापन

Next News

'मम्मी-पापा माफ करना...' BHU के जूनियर डॉक्टर ने IV ड्रिप से लिया ओवरडोज, हॉस्टल में मिला शव