Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गांव फिरोजपुर का लाल बना फौजी! इंडियन आर्मी में चयन पर पूरे गांव ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के लिए गर्व का पल उस समय आया, जब गांव के युवा ललित निषाद का चयन भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) में हुआ। गांव के पहले युवक के रूप में सेना में चयनित होने पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

रविवार शाम जब ललित निषाद ट्रेनिंग के लिए भोपाल रवाना हुए, तो गांववासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर और भारत माता के जयकारों के बीच उन्हें भावभीनी विदाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि ललित की यह उपलब्धि पूरे गांव और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

ललित के पिता हर स्वरूप निषाद ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि कठिन मेहनत और लगन का ही यह परिणाम है। वहीं ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि ललित देश की सेवा करते हुए गांव और जनपद का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर राजकुमार निषाद, योगेश निषाद (मास्टर जी), धर्मवीर निषाद (जिला कार्यकारिणी सदस्य), पवन कुमार निषाद, सतीश निषाद, रामबाबू निषाद, प्रेम निषाद, घंसी भगत, बाबू भगत, ताराचंद, हरिओम निषाद सहित निषाद युवा कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous News

पहलवान बनना है तो अपनाने होंगे अखाड़े के नियम! ब्रह्मचर्य, अनुशासन और देसी खानपान से बनते हैं चैंपियन

Next News

उत्तराखंड: खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, लेकिन चमत्कारिक रूप से बच गई 5 दोस्तों की जान