Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 28 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शादी के 7 महीने बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या! घरेलू विवाद में पति ने रेता गला, वारदात के बाद फरार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। शादी के महज सात महीने बाद एक पति ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना बुलंदशहर के हाजीपुर गांव की है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय गीता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गीता और उसके पति मोनू की शादी करीब सात महीने पहले हुई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार को एक बार फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गीता की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Next News

'हिम्मत है तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें'... CM योगी की अखिलेश यादव को सीधी चुनौती