Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 28 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चुराह उपमंडल में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा नकरोड़-हिमगिरि डैम साइड रोड पर हुआ। कार अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव अभियान चलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Previous News

नौहझील में बड़ा सड़क हादसा! पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, कई यात्री घायल, चालक फरार

Next News

कैमरे में कैद हुआ मौत का LIVE मंजर! रिवर्स ले रही कार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 की मौत