Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 28 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मगोर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

मथुरा की थाना मगोर्रा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वीओ:
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को चेकिंग के दौरान जाजनपट्टी रेलवे फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर भरतपुर-मथुरा रोड से करीब 100 कदम रेलवे पुल की ओर से विष्णु पुत्र ताराचंद, निवासी ग्राम बछगांव, थाना मगोर्रा को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना मगोर्रा में मु0अ0सं0 206/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे बना 'नो-प्रोटेस्ट जोन'! अब धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक

Next News

मोहर्रम मंच से मौलाना का बयान वायरल! महिलाओं के पहनावे और हिजाब पर टिप्पणी से छिड़ी बहस