Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 28 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
VVIP दौरे से पहले बरेली हाई अलर्ट पर! DM का सख्त संदेश— लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

30 जून को प्रस्तावित VVIP दौरे को लेकर बरेली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वीओ:
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, निर्बाध बिजली, पार्किंग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में काम करें। हर अधिकारी अपने दायित्व का पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ निर्वहन करे। तैयारियों की लगातार निगरानी की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जिम्मेदारी तय होगी।

लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग और जल निगम सहित सभी संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह दौरा बरेली की प्रतिष्ठा से जुड़ा है, इसलिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, नगर आयुक्त, बीडीए उपाध्यक्ष, अपर जिलाधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous News

बरेली में चित्रांश महासभा का शक्ति प्रदर्शन! गौरव सक्सेना बने तहसील अध्यक्ष, संगठन विस्तार का ऐलान

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे बना 'नो-प्रोटेस्ट जोन'! अब धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक