Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 27 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरिद्वार पहुंचे जेपी नड्डा और सीएम धामी, शांतिकुंज में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान की राष्ट्रीय संगोष्ठी में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उनका शांतिकुंज परिसर में भव्य स्वागत किया गया। शांतिकुंज पहुंचने पर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या और वरिष्ठ भाजपा नेता मदन कौशिक ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में आयोजित 'दधीचि अंगदान संकल्प अभियान' की राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे।

इस संगोष्ठी का उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना और इस दिशा में सकारात्मक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में देशभर से आए विशेषज्ञ, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। उम्मीद है कि इस अवसर पर अंगदान के महत्व, स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी भूमिका और जनजागरूकता बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए जाएंगे।

Previous News

ताजमहल की सुरक्षा परखी गई: संदिग्धों के घुसने की सूचना पर हाई अलर्ट, मॉकड्रिल में एजेंसियों ने दिखाया दम

Next News

मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा! शरबत बांटते समय गिरी बालकनी, 2 बच्चों की मौत