Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 27 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरियाणा से मथुरा लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी! 250 पव्वों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा की थाना कोसीकलां पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हरियाणा मार्का 250 पव्वा अवैध देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त सैंट्रो कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात करीब 1:25 बजे बठैनगेट चौकी क्षेत्र में परमानंद गार्डन के सामने सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सैंट्रो कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 5 पेटियों में कुल 250 पव्वा 'मस्ताना' ब्रांड हरियाणा मार्का अवैध देशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम सिंह (32 वर्ष) और रविंद्र (20 वर्ष) निवासी ग्राम हुलवाना, थाना कोसीकलां के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सैंट्रो कार (HR 50 B 6969) को भी जब्त कर लिया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं 60, 63 और 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Previous News

भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! पोस्टमार्टम में 5 गोलियां लगने की पुष्टि, जांच पर उठे सवाल

Next News

पाकिस्तान फिर भूकंप से कांपा! 5.4 तीव्रता के झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग