Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 27 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मां कालका के दर्शन की आस रह गई अधूरी! चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

कहते हैं कि मौत कब और कहां दस्तक दे दे, कोई नहीं जानता। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा शनिवार को मथुरा में हुआ, जहां मां कालका देवी के दर्शन के लिए जा रहे एक युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आगरा के कृष्णा नगर, शाहगंज निवासी 35 वर्षीय रोमी पुत्र निरंजन सिंह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली होते हुए मां कालका देवी के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान भूतेश्वर और वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के बीच अचानक उनका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर पड़े।

हादसा देखकर ट्रेन में सवार परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई, लेकिन तब तक ट्रेन काफी आगे निकल चुकी थी। दूसरी ओर से आ रही एक ट्रेन को भी रोक दिया गया। इसके बाद घायल युवक को मथुरा जंक्शन लाया गया और आरपीएफ की मदद से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साढ़ू भाई आकाश ने बताया कि पूरा परिवार मां कालका देवी के दर्शन के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

Previous News

आगरा में PNB शाखा पर CBI-एंटी करप्शन का छापा, सोलर पैनल योजना में लाखों की गड़बड़ी की जांच से हड़कंप

Next News

ब्रज की आवाज़ को मिला बड़ा मंच! गौरांश गौड़ का भजन 'राधा रानी कृपा कीजिए' बना लोगों की पहली पसंद