धौलपुर, 17 अप्रैल। जिले में बाल विवाह आयोजनों के प्रभावी रोकथाम के लिए जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार बाल विवाह के लिए रैली आयोजित की जाएगी। सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई ने बताया कि रैली के प्रभारी अधिकारी कनिष्ठ लेखाकार जयसिंह मेहरा को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को प्रातः 8.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट से गांधी पार्क तक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं स्काउट गाइड भाग लेगें।