Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 27 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
RLD के राष्ट्रीय महासचिव पर FIR दर्ज, SC आयोग पर विवादित बयान पड़ा भारी

मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि उन्होंने एक जनसभा के दौरान अनुसूचित जाति आयोग (SC Commission) को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनसभा में दिए गए बयान, उपलब्ध वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विवादित बयान को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। मामले को लेकर विभिन्न संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है और निष्पक्ष जांच के साथ उचित कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मथुरा पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: विवाह न होने से दुखी युवक ने पुल से कूदकर की आत्महत्या

Next News

मथुरा में ट्रेन से गिरकर प्राइवेट गार्ड की मौत, अलग हादसे में बुजुर्ग महिला ने भी गंवाई जान