Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 27 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आधी रात किसान की मेहनत हुई राख! धू-धू कर जलीं भूसे की बुर्जियाँ, 2 लाख का नुकसान... साजिश का आरोप

मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक किसान की महीनों की मेहनत देखते ही देखते राख में तब्दील हो गई। नगला सुमेर गांव में खेत में रखी भूसे की दो बड़ी बुर्जियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं।

जानकारी के अनुसार, किसान कप्तान सिंह ने लीज पर खेत लेकर उसमें भूसे की दो बड़ी बुर्जियाँ तैयार की थीं। देर रात अचानक दोनों बुर्जियों में आग लग गई। सूचना मिलते ही किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के आगे सभी प्रयास नाकाम रहे।

बाद में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बुर्जियों में रखा भूसा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। पीड़ित किसान का कहना है कि इस आग से उसका करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

कप्तान सिंह ने आरोप लगाया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश है। उनका कहना है कि किसी ने जानबूझकर भूसे में आग लगाई है। उन्होंने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Previous News

यमुना किनारे मिला अधेड़ का शव, वृंदावन में फैली सनसनी... पहचान में जुटी पुलिस

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़: विवाह न होने से दुखी युवक ने पुल से कूदकर की आत्महत्या