Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बिड़ला मंदिर के पास शराब ठेके पर बवाल! बवंडर बाबा का धरना पांचवें दिन भी जारी, प्रशासन को दी चेतावनी

मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित बिड़ला मंदिर के समीप खुले शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर बवंडर बाबा का धरना शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर बाबा ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की।

बवंडर बाबा का आरोप है कि शराब का यह ठेका नियमों की अनदेखी कर खोला गया है। उनका कहना है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में शराब बिक्री प्रतिबंधित है, जबकि यह ठेका महज 5 किलोमीटर के भीतर संचालित हो रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थल से 100 मीटर की दूरी आवश्यक है, लेकिन यह ठेका मंदिर से करीब 50 मीटर की दूरी पर संचालित किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारी बाबा का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी के चलते उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बवंडर बाबा ने चेतावनी दी है कि जब तक शराब ठेके को वहां से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन और धरना जारी रहेगा।

Previous News

BREAKING NEWS: सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत! जहरीली गैस बनी काल

Next News

ब्रज BJP के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बांके बिहारी के दरबार में लगाई हाजिरी, विकास का लिया संकल्प