Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS: बिजली के तार चुराने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का कॉपर केबल बरामद

मथुरा की थाना महावन पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 किलो कॉपर का तार और बिजली की केबल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 25 जून की शाम करीब 5:10 बजे यमुना एक्सप्रेसवे स्थित शाहपुर हवेली अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल निवासी बरौली, थाना बल्देव और जीशान उर्फ पप्पू निवासी खमानीगढ़ी, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 5 किलो कॉपर का तार तथा करीब 19 बालिस्त 4 अंगुल बिजली की केबल बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मथुरा पुलिस का कहना है कि बिजली के तार और सरकारी संपत्ति की चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Previous News

एक छत के नीचे मिलेगा हर सरकारी काम! CM योगी करेंगे नोएडा के मेगा भवन का उद्घाटन

Next News

BREAKING NEWS: अवैध चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, कोसीकलां पुलिस की कार्रवाई