Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
टप्पल में ससुरालियों का हंगामा! विवाहिता को पीटा, मायके वालों की कारों में की तोड़फोड़

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव हजियापुर से घरेलू विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति के एक्सीडेंट के बाद मिले मुआवजे की धनराशि को लेकर ससुराल पक्ष और विवाहिता के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। विवाहिता के साथ कथित मारपीट की गई और जब उसने अपने मायके गाज़ियाबाद में फोन कर मदद मांगी, तो उसे समझाने पहुंचे परिजनों पर भी हमला कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि हालात इतने बिगड़ गए कि विवाहिता और उसके परिजनों को अपनी जान बचाने के लिए एक कमरे में बंद होना पड़ा। इस दौरान ससुराल पक्ष द्वारा हंगामा करने और कमरे के बाहर मौजूद रहने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया है।

आरोप यह भी है कि हमलावरों ने विवाहिता के मायके पक्ष की तीन कारों में तोड़फोड़ की, जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा। इस घटना में विवाहिता के परिवार के चार लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसने खुद पुलिस को बुलाया, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उसके ही परिवार के लोगों को थाने में बैठा लिया।

फिलहाल मामले को लेकर अलग-अलग आरोप सामने आ रहे हैं और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर घटना की सच्चाई सामने आने का इंतजार है। यह मामला घरेलू विवाद, हिंसा और पुलिस कार्रवाई को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Previous News

बाइक टकराने की मामूली बात पर सड़क बनी अखाड़ा! चौराहे पर दो युवकों में जमकर मारपीट

Next News

अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल का जोरदार विरोध! काली झंडियां, पुतला दहन और 'वापस जाओ' के गूंजे नारे