Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS: बस स्टैंड पर नई रेल लाइन का निर्माण कार्य आज से शुरू, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

मथुरा में रेलवे की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए बस स्टैंड अंडरपास पर रेलवे की तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। गुरुवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कराया जाए, ताकि आमजन, राहगीरों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नगर आयुक्त ने कार्यस्थल पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा उपकरणों, संकेतक बोर्ड और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रेलवे की तीसरी लाइन का यह प्रोजेक्ट जनहित और भविष्य की यातायात व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए रात्रिकालीन समय में भी निर्माण कार्य तेज गति से जारी रखने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम और रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद रेल संचालन और यातायात व्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा।

Previous News

BREAKING NEWS: जवाहर बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी

Next News

मासूम बच्चों को नहीं पता... अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा! सड़क किनारे मिला राजमिस्त्री का संदिग्ध शव