Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS: समंदर की लहरों का रोमांच पड़ा भारी! चट्टान पर बैठा पर्यटक लहरों में बहा, दर्दनाक मौत

गोवा के प्रसिद्ध बागा बीच पर समुद्र की लहरों का रोमांच एक पर्यटक के लिए जानलेवा साबित हुआ। कर्नाटक से घूमने आए 33 वर्षीय युवक की तेज लहरों की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर दिया है।

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के बीजापुर निवासी युवक समुद्र किनारे चट्टानों पर बैठकर उफनती लहरों का आनंद ले रहा था। इसी दौरान अचानक एक तेज लहर चट्टान से टकराई और युवक को अपने साथ समुद्र में बहा ले गई।

समुद्र में गिरने के बाद युवक ने तैरकर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन तेज लहरों और उफनती धाराओं के सामने वह बेबस हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद किया गया।

घटना के बाद प्रशासन ने पर्यटकों से मानसून के दौरान समुद्र किनारे चट्टानों पर न जाने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इस मौसम में समुद्र बेहद खतरनाक होता है और एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Previous News

अतिक्रमण पर कब चलेगा बाबा का बुलडोजर? संत ने उठाए सवाल, 22 फीट का रास्ता सिमटकर रह गया 10 फीट

Next News

BREAKING NEWS: जवाहर बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी