Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था पर चर्चा

मथुरा में शुक्रवार को थाना कोतवाली परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, यातायात प्रभारी निरीक्षक शौर्य कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना रहा।

इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बाजारों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा और अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाएगा, ताकि व्यापारियों और आम जनता को राहत मिल सके।

Previous News

कोसीकला में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, बिना कार्रवाई लौटी विद्युत विभाग की टीम

Next News

बारिश और ओलावृष्टि से फसलें हुई तबाह, कांग्रेस ने मुआवजे की मांग उठाई