Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लखनऊ अग्निकांड के बाद खान सर की कोचिंग पर चला बुलडोजर एक्शन, प्रयागराज में संस्थान सील

लखनऊ के भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत प्रयागराज में बड़ा एक्शन लिया गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया है। कार्रवाई के बाद कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है।

पीडीए अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान पाया गया कि जिस भवन में कोचिंग संचालित की जा रही थी, उसके उपयोग संबंधी मानकों और स्वीकृतियों में अनियमितताएं थीं। इसके बाद उपाध्यक्ष ऋषि राज के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। सीलिंग से पहले संस्थान में मौजूद छात्रों को बाहर निकाला गया और कार्यालय बंद कराकर पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया।

प्राधिकरण द्वारा कोचिंग के बाहर नोटिस भी चस्पा किया गया है, जिसमें बिना अनुमति सील तोड़ने या दोबारा संचालन शुरू करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित भवन को व्यावसायिक उपयोग की अनुमति थी, लेकिन कोचिंग संचालन के लिए आवश्यक श्रेणी की स्वीकृति नहीं ली गई थी। इसी आधार पर कार्रवाई की गई।

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों की फायर सेफ्टी और भवन मानकों की जांच तेज कर दी गई है। कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और अन्य शहरों में भी बड़े स्तर पर निरीक्षण और सीलिंग की कार्रवाई जारी है।

प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद प्रयागराज के कोचिंग संचालकों में भारी बेचैनी देखी जा रही है।

Previous News

फिजिक्सवाला, आकाश और खान सर समेत बड़े कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई, फायर सेफ्टी जांच में मचा हड़कंप

Next News

चलती रोडवेज बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से 37 यात्रियों की बची जान