Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 22 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लखनऊ अग्निकांड देखकर भावुक हुए उपमुख्यमंत्री, बोले- अपनी आंखों से 14 शव देखे

लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर और व्यावसायिक भवन में लगी भीषण आग ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत की पुष्टि होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं और यह दृश्य बेहद पीड़ादायक है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार अलीगंज के पुरनिया क्षेत्र में स्थित एक बहुमंजिला भवन में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई छात्र और अन्य लोग भवन में फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ लोगों को बालकनी और खिड़कियों से बाहर निकलना पड़ा, जबकि दमकल और बचाव दल ने घंटों अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड की सूचना मिलते ही बीच में छोड़कर तत्काल लखनऊ रवाना हुए मुख्यमंत्री

Next News

ट्रेनों में जबरन वसूली करने वाले मंगलमुखियों पर आरपीएफ का शिकंजा, 97 पर कार्रवाई