Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 22 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गंगा दशहरा की तैयारियों का मेयर और नगर आयुक्त ने लिया जायजा, घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

मथुरा में 24 जून को मनाए जाने वाले गंगा दशहरा पर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त जगप्रवेश ने सोमवार को विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं यमुना नदी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोताखोरों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

नगर आयुक्त जगप्रवेश ने कहा कि नगर निगम की टीमें लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। पर्व के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और सभी घाटों पर सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: लखनऊ अग्निकांड में 14 लोगों की मौत, डिप्टी CM ने की पुष्टि

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़: लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड की सूचना मिलते ही बीच में छोड़कर तत्काल लखनऊ रवाना हुए मुख्यमंत्री