Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 22 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार बनी मौत का कारण, बीएमडब्ल्यू हादसे में दो युवाओं की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के बदलापुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का खौफनाक कहर देखने को मिला। यहां करीब 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान योगेश नेगी और रेबेका जैकब के रूप में हुई है। घायल युवक अंगद गिल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कार का स्पीडोमीटर 251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दिखा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह वीडियो दुर्घटना से ठीक पहले का है या नहीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन मुख्य हिस्से से कई मीटर दूर जा गिरा। हादसे के बाद सड़क पर मलबा बिखर गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर वाहन कैसे पहुंचा और हादसे के समय कार कौन चला रहा था।

Previous News

मथुरा जंक्शन के पास रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Next News

राम मंदिर दान विवाद के बीच अयोध्या जाएंगे अरविंद केजरीवाल, सियासी हलचल तेज