Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 21 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: मांट विधायक राजेश चौधरी के काफिले के साथ बड़ा हादसा, सुरक्षाकर्मी की मौत

मथुरा के मांट विधायक राजेश चौधरी के काफिले के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसा जेवर एयरपोर्ट के पास उस समय हुआ जब विधायक के काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी और एक डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्ट वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में काफिले में तैनात सुरक्षा कर्मी राजेंद्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक राजेंद्र सिंह यादव जनपद एटा के निवासी थे और सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

इस हादसे में कई अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गनीमत रही कि हादसे के समय मांट विधायक राजेश चौधरी पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।

Previous News

वृंदावन में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, तीन चेन स्नेचर घायल; इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली

Next News

अयोध्या में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: चौक क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ठेले-पटरी दुकानें हटाईं