Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 21 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
"हम सब ने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" : नगर निगम का 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू

मथुरा-वृंदावन की स्वच्छता, सौंदर्य और पर्यावरणीय गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा 22 जून से 6 जुलाई तक 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। "हम सब ने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" थीम पर आधारित इस अभियान के तहत मंदिरों, परिक्रमा मार्गों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों, प्रमुख मार्गों और सभी आवासीय वार्डों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के दौरान सड़क एवं नाला सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन, कूड़ा परिवहन, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की सफाई तथा पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसी क्रम में रविवार को नगर निगम की टीम जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों, कर्मचारियों और मरीजों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सीएमएस सहित अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अभियान की रूपरेखा और इसके उद्देश्यों की जानकारी देते हुए नागरिकों से स्वच्छ ब्रज निर्माण में सहयोग की अपील की।

Previous News

आगरा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: ठेकेदार पर गोली चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

Next News

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम कार्यालय में हुआ योगाभ्यास, महापौर ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश