प्रयागराज से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक 'लव स्टोरी' का अंत इतनी खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में होगा, किसी ने नहीं सोचा था। आरोप है कि साहिल नाम के युवक ने खुद को 'प्रिंस' बताकर एक हिंदू युवती गोल्डी को अपने प्रेम जाल में फंसाया, धर्म परिवर्तन कर निकाह किया और जब वह गर्भवती हुई, तो संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।
चौंकाने वाली बात यह है कि मायके वालों को बिना बताए शव को दफना भी दिया गया। अब मां की गुहार पर, कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मौत के 35 दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकाला है। क्या यह पहचान छिपाकर किया गया धोखा था? क्या गोल्डी को जहर देकर मारा गया? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का सबसे बड़ा राज। पूरी सनसनीखेज रिपोर्ट पढ़ें!