Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण शुरू

गोवर्धन में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में ब्लॉक सभागार में गुरुवार को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।


कार्यक्रम में एसडीएम गोवर्धन प्रजक्ता त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की कार्यप्रणाली, डेटा संग्रह और प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे सुचारु और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए यह प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है।


इस अवसर पर एसडीएम प्रजक्ता त्रिपाठी ने कहा कि जनगणना कार्य में सभी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।


उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जनगणना का कार्य सही और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

Previous News

स्टेशन पर अपराधी आते ही मिलेगा अलर्ट सिग्नल, मथुरा जंक्शन पर लगेंगे एडवांस CCTV कैमरे

Next News

संस्कृति विश्वविद्यालय और वृंदावन शोध संस्थान के बीच महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर