Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 18 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भाकियू अमर टिकट संगठन का जिला कार्यकारिणी विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

हाथरस में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अमर टिकट संगठन द्वारा अलीगढ़ रोड स्थित रुहेरी के जिला कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल ने की। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा किसानों की समस्याओं के प्रति प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पिप्पल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहित सिसोदिया को जिला संगठन मंत्री, अभिषेक गौतम को जिला सचिव, अमन गौतम को जिला कार्यकारिणी सदस्य, मनोज तोमर को जिला महासचिव, गोपाल ठाकुर को युवा जिला अध्यक्ष तथा गोपाल हरबंस को सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया है।

उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और आगे भी किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। खेती-किसानी, सिंचाई व्यवस्था, खाद की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति और अन्य कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने भी किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Previous News

राम मंदिर दान विवाद पर अयोध्या में गरजे अजय राय, बोले- हाईकोर्ट जज की निगरानी में हो जांच

Next News

वृंदावन के वर्मा हॉस्पिटल में नवजात की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा