Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 17 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा! गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बहा ग्वालियर का युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी एक युवक गंगा नदी में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय पुलिस के साथ SDRF की टीम ने युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

युवक की पहचान शैलेंद्र महावी (30) निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। युवक अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि युवक का परिवार हेंवल नदी के मुहाने पर गंगा नदी में स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान परिवार की एक महिला सदस्य रेनू गुर्जर (33) अचानक नदी के तेज बहाव में बहने लगी।

महिला को बचाने को चक्कर में शैलेंद्र गंगा नदी में कूद गया। महिला नदी से सुरक्षित बाहर निकल आई लेकिन युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। उन्होंने के बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में युवक की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ धार्मिक नगरी ऋषिकेश घूमने आया था। गंगा स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गया। साथ मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह नदी की लहरों में ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

ऋषिकेश में गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज धाराओं के बावजूद कई पर्यटक सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी कर नदी में उतर जाते हैं, जिसके चलते लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। हाल के दिनों में भी गंगा में डूबने की कई घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। फिलहाल युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Previous News

54 मुकदमों वाले माफिया दिलीप मिश्रा की करोड़ों की संपत्ति पर चला प्रशासन का शिकंजा, मची खलबली

Next News

प्रेमी के इशारे पर पत्नी बनी कातिल! पति को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट