Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रोमेंक्स इंटरनेशनल स्कूल के मृदुल अग्रवाल बने टॉपर, 97.4% से लहराया परचम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में मथुरा जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।

गुरुवार को जारी हुए परिणाम में मथुरा के रोमेंक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन सफलता हासिल की है। स्कूल से तीन छात्रों ने टॉप किया है, जिसमें मृदुल अग्रवाल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

वहीं ऋतिविक मिश्रा और श्लोक अग्रवाल ने 95-95 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है।

 

आपको बता दें कि इस वर्ष जिले में करीब 96 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं, जो छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला, जहां छात्र-छात्राएं और अभिभावक उत्साह से भरे नजर आए।

सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

वहीं स्कूल की प्रधानाचार्य प्रिया चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों ने जिस लगन और मेहनत से तैयारी की, उसी का परिणाम आज सामने आया है, जिससे विद्यार्थी और अभिभावक दोनों बेहद प्रसन्न हैं।

Previous News

यमुना स्टीमर हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त, 16वाँ शव बरामद

Next News

तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन ने ऊंट-बुग्गी को रौंदा, किसान और ऊंट की मौत