Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 17 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोटवन बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा! खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, पिता-पुत्र की मौके पर मौत

मथुरा के कोटवन बॉर्डर स्थित सुखसागर होटल के निकट मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें पिता रामाशंकर और पुत्र रमन निवासी जसवंतनगर, उत्तर प्रदेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि परिवार सिरसागंज से मानेसर (गुरुग्राम) जा रहा था। इसी दौरान कोटवन बॉर्डर के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक की असावधानी माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Previous News

'खान सर फ्रॉड हैं, पाकिस्तान से है कनेक्शन!' BJP विधायक के बयान से मचा सियासी बवाल

Next News

रास्ता रोककर युवक को मारी गोली! चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी अवैध असलाह समेत हिरासत में