Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 16 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यूपी संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित, वन्दना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने लखनऊ में परिणाम जारी करते हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस वर्ष परीक्षा में अलीगढ़ की वन्दना सिंह ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षाविद उपस्थित रहे।

परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा 31 मई 2026 को प्रदेश के 72 जिलों के 1011 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में कुल 4 लाख 44 हजार 958 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए।

परिणाम में अलीगढ़ की वन्दना सिंह ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अलीगढ़ के नितिन पचौरी दूसरे और जौनपुर की मिश्रा खुशी अजय तीसरे स्थान पर रहीं। शीर्ष 10 अभ्यर्थियों में 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बी.एड. केवल एक डिग्री नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने अभ्यर्थियों से माता-पिता और गुरुओं के प्रति सम्मान रखते हुए समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस परीक्षा में तकनीक का व्यापक उपयोग किया गया। एआई आधारित निगरानी, फेस रिकग्निशन, फिंगरप्रिंट अटेंडेंस, 22 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 5651 बायोमेट्रिक मशीनों के माध्यम से परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाया गया। कुल 4 लाख 107 अभ्यर्थियों को रैंक जारी की गई है, जिनमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही।

Previous News

राजस्थान में दर्दनाक हादसा! रोडवेज बस और कार की भीषण टक्कर, चार सगे भाइयों की मौके पर मौत

Next News

'खान सर फ्रॉड हैं, पाकिस्तान से है कनेक्शन!' BJP विधायक के बयान से मचा सियासी बवाल