Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बलदेव पब्लिक स्कूल का रहा शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बुधवार को घोषित सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में बलदेव पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कायम रखा।

कक्षा 10वीं के परिणाम में छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त किए। प्रमुख रूप से मयंक गौतम ने 98.8%, गोविंद ने 97.8%, राहुल श्रोती ने 97.2%, कुमारी भावना ने 97%, हिना ने 94.8%, पलक ने 94.6%, शुभी कुलश्रेष्ठ ने 94%, नितिन कुमार ने 93.2%, मुस्कान कुमारी ने 92.6%, सागर चौधरी और निखिल सिकरवार ने 92.2%, निशा ने 92% तथा मनु कुमारी ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक सिकरवार ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनीता सी. सिकरवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि छात्रों ने लगन एवं कड़ी मेहनत से यह सफलता अर्जित की है।

Previous News

मथुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 776 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Next News

ब्रजभूमि में गूंजा वैदिक घोष: श्री कुंज बिहारी दास जी महाराज बने महामंडलेश्वर