Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 14 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शिमला में खौफनाक वारदात, स्कूल कैंपस में घुसकर महिला संचालिका की हत्या

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की संचालिका मीनाक्षी मित्तल की अज्ञात हमलावरों ने स्कूल परिसर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे कुछ हमलावर स्कूल के पास पहुंचे और मीनाक्षी मित्तल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर पंजाब नंबर की गाड़ी में आए थे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि कुछ रिपोर्टों में पारिवारिक और संपत्ति विवाद की संभावना का भी जिक्र किया गया है, लेकिन पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

इस घटना ने शिमला के शिक्षा जगत और स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। एक प्रतिष्ठित स्कूल की संचालिका की इस तरह हत्या होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Previous News

आंधी-तूफान ने उजाड़ा आशियाना! पलभर में ढहा नवनिर्मित मकान, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Next News

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े खून की होली! मेडिकल स्टोर में घुसकर कैशियर को गोलियों से भूना