Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 12 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाईवे किनारे नाले में मिला युवक का शव, पास खड़ा मिला बंद बॉडी ट्रक; रहस्यमयी मौत से सनसनी

कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर आर्य नगर के समीप शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। शव के ठीक पास एक बंद बॉडी ट्रक खड़ा होने से मामला और भी रहस्यमय हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय लोगों ने नाले में एक युवक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान नाले के पास खड़े बंद बॉडी ट्रक ने पुलिस का ध्यान अपनी ओर खींचा, लेकिन ट्रक का चालक या अन्य कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं मिला।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन से उतरते समय खुले नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान वशिष्ठ यादव पुत्र चंदे देव यादव, निवासी नवा डेरा, बक्सर (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ट्रक के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक, चालक और संबंधित व्यक्तियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हाईवे किनारे हुई इस रहस्यमयी मौत की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है

Previous News

रात में टूटी मजार, सुबह उग आए पेड़-पौधे! इटावा में रातों-रात बदल गई तस्वीर

Next News

NEET पेपर लीक के विरोध में लखनऊ पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, इको गार्डन में प्रदर्शन की तैयारी