Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 07 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
फिट इंडिया का संदेश लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस, ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली में दिखा जोश

धौलपुर। फिट इंडिया मिशन के तहत रविवार को धौलपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और आमजन को स्वास्थ्य, फिटनेस तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का आयोजन धौलपुर पुलिस और 6वीं बटालियन आरएसी द्वारा किया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और कमांडेंट सीताराम प्रजापति के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

रैली को पुलिस लाइन धौलपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइकिल रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आरएसी ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों और आरएसी कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अधिकारियों ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

रैली के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, फिटनेस और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Previous News

तीन दिन अंधेरे में डूबा श्मशानघाट! बिना रोशनी के हुए अंतिम संस्कार, नगर पालिका पर उठे सवाल

Next News

साथ जीने-मरने की कसम बनी मौत की वजह! प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, युवती की दर्दनाक मौत