Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 07 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस बनी आग का गोला - 29 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, सामान जलकर राख

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब राजस्थान जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और परिचालक की सतर्कता से सभी 29 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि बस हरिद्वार से राजस्थान की ओर जा रही थी। यात्रा के दौरान अचानक बस से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस रोकी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में आने से यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना के बाद यात्रियों ने सुरक्षित बच निकलने पर राहत की सांस ली

Previous News

कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल न होने पर डॉक्टर से मारपीट! क्लीनिक में घुसकर तोड़फोड़, केस दर्ज

Next News

गोवर्धन: दो किशोरों की मौत के कुछ घंटे बाद मानसी गंगा में फिर बड़ा हादसा - आगरा के 15 साल के किशोर की डूबने से मौत