Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 06 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
समाधान दिवस में 50 फरियादी पहुंचे, लेकिन एक भी शिकायत का नहीं हुआ समाधान

गोवर्धन। तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी सी.पी. सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में कुल 50 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस, विकास, बिजली और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें भी अधिकारियों के समक्ष रखी गईं।

हालांकि हैरानी की बात यह रही कि दर्ज की गई एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इससे समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। कई लोगों ने उम्मीद जताई थी कि अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को लंबित रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी।

एसएसपी श्लोक कुमार ने भी पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेने और पीड़ितों को त्वरित राहत देने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि सभी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

दो किशोरों की मौत के बाद जागा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने मानसी गंगा और राधाकुंड का किया निरीक्षण

Next News

मथुरा जंक्शन पर अब नहीं चलेगी ऑटो-ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, स्टेशन डायरेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश