धौलपुर के जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की, जबकि मुख्य अतिथि एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेश रायपुरिया रहे।
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/NFJT4VkvgPY?si=501QcMYThZ3vx4cC" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>
रायपुरिया ने बाबा साहब को दलितों और पिछड़ों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने शोषित वर्गों के उत्थान के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो” के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताया।
राजावत ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि से हुआ।