Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 06 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मजदूरों से भरी बस ट्रक से टकराई, चालक की मौत; 18 मजदूर घायल

शाजापुर में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुनेरा थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरी तेज रफ्तार बस अवैध लकड़ी से लदे एक ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 18 मजदूर घायल हो गए। मृत चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, हालांकि उसके हाथ पर ‘मोहर सिंह’ नाम गुदा हुआ मिला है।

टक्कर के बाद ट्रक में लदी लकड़ियां हाईवे पर बिखर गईं। आरोप है कि रात के अंधेरे में कुछ लोग ट्रैक्टर और लोडिंग वाहनों की मदद से लकड़ियां समेटकर ले गए, जबकि ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक वृद्ध महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Previous News

मां के निधन के 14 दिन बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी

Next News

विपिन हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी फैज़ान गिरफ्तार, साथी ज़ैद फरार