Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 06 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
क्या फिर किसी बड़े नाव हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन? बिना लाइफ जैकेट और क्षमता से अधिक सवारियों के साथ दौड़ रहीं नावें

वृंदावन। 10 अप्रैल को यमुना में हुए दर्दनाक नाव हादसे में 16 श्रद्धालुओं की मौत के बाद उम्मीद थी कि नाव संचालन में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। लेकिन हालात देखकर ऐसा लगता है कि न तो नाव संचालकों ने कोई सबक लिया है और न ही प्रशासन ने।

यमुना घाटों पर आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को बिना लाइफ जैकेट के नावों में बैठाकर नदी पार कराई जा रही है। इतना ही नहीं, कई नावों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नाव में महिलाएं और श्रद्धालु ठूंस-ठूंसकर बैठे हुए हैं, जबकि किसी के पास भी लाइफ जैकेट नहीं है। ऐसे में यदि नाव का संतुलन बिगड़ जाए या कोई तकनीकी खराबी आ जाए तो हालात बेहद भयावह हो सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 10 अप्रैल की त्रासदी में कई परिवारों ने अपने परिजन खो दिए थे, लेकिन उसके बावजूद सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कराया जा रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी और बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई होगी, या फिर समय रहते सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू कराया जाएगा?

Previous News

राधाकुंड में अखिल भारतीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, देशभर के 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Next News

पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला, भतीजे की मौत, चाचा गंभीर