Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 05 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रेम मंदिर के पास कलाकार का सामान लेकर फरार हुआ ई-रिक्शा चालक, 'जोजो-जॉनी' की तलाश में भटक रहा कलाकार

धार्मिक नगरी वृंदावन में जयपुर से आए एक कलाकार के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जयपुर निवासी कलाकार राहुल मिश्रा अपने सहयोगियों के साथ ब्रज दर्शन और परिक्रमा के लिए वृंदावन पहुंचे थे, लेकिन यहां उनका महत्वपूर्ण सामान लेकर एक ई-रिक्शा चालक फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार राहुल मिश्रा और उनके साथी परिक्रमा पूरी करने के बाद प्रेम मंदिर के निकट स्थित सुखधाम गेस्ट हाउस में कमरा देखने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपना सामान ई-रिक्शा में ही रखा हुआ था। आरोप है कि मौके का फायदा उठाकर ई-रिक्शा चालक बैग समेत फरार हो गया।

सबसे बड़ी बात यह है कि बैग में राहुल मिश्रा के दो बेहद महत्वपूर्ण शो-पात्र 'जोजो' और 'जॉनी' भी मौजूद थे, जिनके साथ वह देश के विभिन्न राज्यों में मंचीय प्रस्तुतियां दे चुके हैं। राहुल के अनुसार ये दोनों पात्र उनकी कला और आजीविका का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि वह इन पात्रों के साथ कई प्रतिष्ठित मंचों पर प्रदर्शन कर चुके हैं और संत प्रेमानंद महाराज के समक्ष भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

पीड़ित कलाकार का आरोप है कि घटना के बाद वह पूरी रात शिकायत दर्ज कराने के लिए वृंदावन कोतवाली, पुलिस चौकी और पर्यटन थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। इससे कलाकार और उसके सहयोगियों में निराशा और आक्रोश है।

भावुक राहुल मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि "जोजो और जॉनी सिर्फ सामान नहीं, बल्कि मेरी पहचान और जीवन का आधार हैं। यदि किसी को इनके बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया मुझे वापस दिलाने में मदद करें।"

अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनता जा रहा है और कलाकार प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Previous News

एनकाउंटर में ढेर हुए कमलेश बिंद की मौत पर फूटा परिवार का दर्द, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Next News

बेटी के लिए खाना लेने निकला था पिता, तेज रफ्तार वाहन ने छीना मासूम का आखिरी सहारा