गोवर्धन क्षेत्र के अडींग गाँव में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। अडींग निवासी जमील खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने बाबा साहेब की शोभायात्रा का जलपान कराकर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया। मुस्लिम समाज द्वारा किए गए इस स्वागत से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना और लोगों ने इस पहल की सराहना की।
यह आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता को मजबूत करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।